मुंबई: अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा कोरोना महामारी के बीच अपने शरीर को फिट बनाने पर जोर दे रही हैं। वह एब्स बनाने करने की दिशा में काम कर रही हैं और उनका कहना है कि उन्हें स्वस्थ रहना पसंद है।
फिलहाल अमेरिका में मौजूद सौंदर्या ने कहा, “मैं स्वस्थ रहने में यकीन रखती हूं और मुझे वर्कआउट करना पसंद है। तो, जब महामारी एक ऐसी स्थिति ले आया जब मैं कुछ और नहीं कर सकती थी, तो मैंने घर पर व्यायाम करने का फैसला किया और फिर जब चीजें थोड़ी आसान हो गईं तो मैंने लगभग 10 मील दौड़ना शुरू कर दिया और अब यह मेरी दिनचर्या का एक हिस्सा है।”
उन्होंने कहा, “इसने मुझे जबरदस्त सहनशक्ति, ऊर्जा हासिल करने में मदद की है और मैं पूरे दिन किसी भी फिटनेस चुनौती को करने के लिए उत्साहित हूं।”
सौंदर्या पौष्टिक आहार लेती हैं और अपने खानपान का ध्यान रखती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़