पटना: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोमवार को अभिनेता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। इसके साथ उन्होंने सुशांत के लिए रखी गई प्रार्थना सभा की तस्वीर भी पोस्ट की, जो उनके बिहार स्थित घर पर आयोजित किया गया था।
पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्यार और सकारात्मकता से भरी आखिरी विदाई मेरे छोटे भाई। आशा करती हूं कि तुम जहां भी रहोगे, हमेशा खुश रहोगे। हम तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे।”
तस्वीर में हम सुशांत के परिवार के सदस्यों को उनके लिए प्रार्थना करते देख सकते हैं।
श्वेता के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने संवेदना जाहिर की।
एक यूजर ने कमेंट किया, “आपके परिवार को बहुत शक्ति मिले।”
एक अन्य ने लिखा, “वह एक बेहतरीन कलाकार थे। सच में उन्हें याद करेंगे।”
सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फंदे पर लटका पाए गए थे।
–आईएएनए

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।