मुंबई : फिल्म ‘बागी 2’ के निर्माताओं ने कैमरे के पीछे होने वाली हलचल से दर्शकों को रूबरू करवाया है। कैमरे के सामने टाइगर ‘वन मैन आर्मी’ के रूप में नजर आ रहे हैं, चाहे दमदार एक्शन हो या फिर इंटेंस इमोशन दृश्यों की, टाइगर हर रूप में मंझे हुए अभिनेता की तरह निखर कर सामने आए हैं।
फिल्म के दूसरे भाग में एक्शन का तड़का भी डबल होगा और टाइगर श्रॉफ वास्तविक ‘बागी’ की तरह स्टंट करते नजर आएंगे।
‘बागी 2’ की टीम द्वारा जारी इस वीडियो में हम देख सकते है किस तरह फिल्म की पूरी टीम परफेक्ट शॉट के लिए मशक्कत कर रही है। इसके साथ ही टाइगर वीडियो में अपने अनुभवों के बारे में बता रहे हैं कि उन्हें शूटिंग के दौरान किन चीजों से सबसे ज्यादा डर लगता था।
टाइगर ने अपने इस डर के बारे में कहा, “एक्शन सीन के दौरान बहुत सारे विस्फोट किए जा रहे थे और आप जानते थे कि आपको गोलियों के बीच मे से भाग कर जाना है, यह सब काफी डरावना था।”
बिहाइंड द सीन वाले इस वीडियो में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी टाइगर श्रॉफ के इस साहसी प्रदर्शन की सराहना करते नजर आ रहे हैं।
‘बागी 2’ साल 2014 में की फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।
फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।