मुंबई: नवोदित निर्देशक विश्वास पाड्या ने कहा कि फिल्म ‘बा बा ब्लैक शिप’ में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का रूप परिवर्तन देखना एक मास्टरक्लास जैसा था।
अनुपम ने कहा, “मेरे पास एक ही किरदार में दो भूमिकाएं निभाने का विकल्प था। एक तरफ, एक दब्बू पिता का, जिसके बेटे को बाद में पता चलता है कि वह एक कॉन्ट्रेक्ट किलर हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि दोनों भूमिकाएं अलग दिखनी चाहिए और मुझे इस फिल्म के लिए वजन कम करने की संभावना देखी। मैंने इससे पहले कभी वजन कम नहीं किया है और इसके लिए मैंने 15 किलो वजन कम किया। मैंने काफी वर्कआउट किया।”
विश्वास पांड्या ने कहा, “अनुपम जी को इतनी आसानी से अपनी आवाज और शारीरिक हावभाव बदलते देखना..मेरे लिए यह किसी मास्टरक्लास से कम नहीं था, विशेषकर मेरे जैसे नए निर्देशक के लिए।”
निर्देशक ने कहा, “उनकी अपनी कला पर गजब की पकड़ है।”
यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट