मुंबई: इरफान खान की स्वास्थ्य स्थिति के कारण उनकी आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ की रिलीज टलने की अफवाहों के बीच निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म पूर्व निर्धारित तारीख पर यानी छह अप्रैल को ही रिलीज होगी।
टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स ने एक बयान के जरिए यह घोषणा की।
इरफान द्वारा उन्हें एक दुर्लभ बीमारी होने की घोषणा किए जाने के बाद मीडिया और उनके प्रशंसकों के बीच उनकी आगामी परियोजनाओं के लटकने की अटकलें लग रही थीं। लेकिन ‘ब्लैकमेल’ के निर्माताओं ने इरफान से मुलाकात की और इरफान ने कहा कि वह चाहते कि फिल्म को उसी तारीख पर रिलीज किया जाए जो उसके लिए सबसे बेहतर हो।
इस पर भूषण कुमार और अभिनय देओ ने इरफान के पेशेवर रवैये की तारीफ की है।
फिल्म के निर्देशक देओ ने कहा, “हम हाल ही में इरफान से मिले थे उन्होंने हमें ब्लैकमेल की शानदार रिलीज को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज प्रभावित नहीं होनी चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।