वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के संचार निदेशक होप हिक्स ने बुधवार को कहा कि वह इस्तीफा दे रही हैं। होप्स, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान पद छोड़ने वाले चौथे व्यक्ति बन जाएंगी। बीबीसी के मुताबिक 29 वर्षीय पूर्व मॉडल और ट्रम्प संगठन के पूर्व कर्मचारी होप अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सलाहकारों में से एक रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि होप ने अपने साथी कर्मचारियों से कहा है कि व्हाइट हाउस में रहते हुए उन्होंने वह सब हासिल कर लिया है, जिसकी उन्हें चाह थी।
व्हाइट हाउस प्रवक्ता साराह सैंडर्स ने कहा है कि यह अब तक साफ नहीं है कि होप प्रशासन छोड़ देंगी।
इस बीच, ट्रम्प ने होप की तारीफ की है। ट्रम्प ने अपने बयान में कहा, “वह बहुत ही चतुर और विचारशील हैं। मुझे उनकी कमी खलेगी। जब उन्होंने मुझे अन्य अवसरों का पालन करने के बारे में बताया, तो मैं पूरी तरह से समझ गया। मुझे यकीन है कि हम भविष्य में एक साथ फिर से काम करेंगे”
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान