मुंबई: अभिनेता गोविंद नामदेव को फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ की अपनी सह-कलाकार कीर्ति खरबंदा के रूप में बेटी मिल गई है और उनका कहना है कि यह रिश्ता जीवनभर चलने वाला है।
गोविंद ने अपने बयान में कहा, “इस टीम के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा, जिसमें मैं एक पिता की भूमिका में हूं। कृति और मेरे बीच कैमरे के पीछे भी वास्तविक पिता-पुत्री जैसे संबंध बन गए। शूटिंग के दौरान अपनी रील लाइफ की बेटी को परेशानी में फंसा देखकर कभी-कभी सच में मेरे आंसू निकल आते थे। शूटिंग के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे कि वह सच में मेरी बेटी हैं और अब हमारा पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है, जो जीवनभर कायम रहेगा।”
उन्होंने कहा कि काम के मामले और अन्य चीजों में भी राजकुमार राव शानदार शख्स हैं। वह उन्हें बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेता के रूप में देखते हैं।
फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ 10 नवंबर को रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।