मुंबईं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्मकार अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में अपने अभिनय और संवादों पर काफी काम कर रही हैं। इसके साथ उनके लिए वह हेयर स्टाइलिस्ट भी बन गई हैं।
अनुराग ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें कैटरीना फिल्मकार को एक रेजर देने के साथ नया लुक देने की कोशिश कर रही हैं।
‘बर्फी’ निर्देशक ने इस वीडियो के साथ शनिवार को ट्विटर पर लिखा,”कैटरीना। बाल काटने की बचत होगी।”
‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो एक किशोर द्वारा अपने लापता पिता की खोज पर आधारित है।
फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
-आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।