नई दिल्ली: दिल्ली में रात भर हुई भारी बारिश के कारण मिंटो रोड पर हुए जलभराव के चलते रविवार की सुबह लगभग 60 साल का एक व्यक्ति डूब गया। मृतक टेम्पो चालक था। वहीं एक बस चालक, कंडक्टर और एक ऑटो-रिक्शा चालक को अग्निशामक दल ने बचा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुंदन नाम का व्यक्ति आज सुबह कनॉट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर टाटा ऐस चलाकर जा रहा था। रात भर हुई बारिश के कारण मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव हो गया था। उसने अपनी गाड़ी को पानी के बीच से निकालने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।”
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ चल रही है।
इस बीच, दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दमकलकर्मियों ने दिल्ली परिवहन निगम की बस के चालक और कंडक्टर को बचा लिया है। यह भी एक ऑटो के साथ मिंटो अंडरपास में गहरे पानी में फंस गए थे। ऑटो चालक को भी बचा लिया गया है।
बता दें कि शनिवार रात हुई भारी बारिश के चलते दिल्ली में कई स्थानों पर पानी भर गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!