नई दिल्ली। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का मानना है कि फिल्म उद्योग में समानता पर बातचीत करना शानदार है और नारीवाद पर चर्चा जारी रखना आवश्यक है।
कल्कि ने आईएएनएस से कहा, “अच्छा है कि यह (नारीवाद) चर्चा में आया। मुझे लगता है कि यह हमारा काम है और इसके सिर्फ फैशन के तौर पर नहीं बल्कि इस पर बातचीत जारी रखने की आवश्यकता है।”
वह ‘देव डी’, ‘शैतान’, ‘शंघाई’ और ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा, “नारीवाद निश्चित रूप से आगे आ रहा है क्योंकि कार्य बल महिलाओं के साथ है।”
उन्होंने कहा, “यह नई चीज है। इसके चारों और बहुत से सवाल हैं।”
कल्कि बड़े पर्दे पर ‘कैंडीफ्लिप’, ‘जिया और जिया’ और ‘ए डेथ इन द गंज’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।