नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के लिए अपने संबोधन के बाद स्कूली बच्चों से मुलाकात करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हुए अपनी कार से बाहर आ गए।
हर साल की तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर तिरंगे की पोशाक में सैकड़ों स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया था। इसमें से बहुत से बच्चे प्रधानमंत्री की कार को घेर लिया जिससे प्रधानमंत्री उनसे मिलने के लिए कार से बाहर आ गए।
मोदी ने कुछ बच्चों से हाथ मिलाया और अन्य का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वह कुछ बच्चों से बातें करते भी दिखाई दिए।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट