नई दिल्ली: लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में पहचान बना चुके अभिनेता अर्जित तनेजा ने कहा कि वेब श्रृंखला भूमिकाओं और परियोजनाओं के साथ प्रयोग करने के लिए बेहतरीन है। अर्जित ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “वेब श्रृंखला में सब कुछ दिखाया जा रहा है। आप परिपक्व शो को भी स्ट्रीम कर सकते हैं, जबकि टीवी के मामले में यह काम नहीं करता है। मैंने ‘प्यार को हो जाने दो’ में काम किया। यह परिपक्व प्रेम कहानी और बेहतरीन थी लेकिन टीवी पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।”
अभिनेता रणबीर कपूर के प्रशंसक ने कहा, “लेकिन, अगर यह वेब पर प्रसारित होती, मुझे लगता है कि यह अच्छा करती। अगर आप अच्छा काम और प्रयोग करना चाहते हैं, तो वेब श्रृंखलाएं हैं। उनके पास शहरी दर्शक हैं। बालाजी (टेलीफिल्म्स लिमिटेड) भी अल्टाबालाजी (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ आया है। यह अद्भुत शो है।”
अर्जित इन दिनो टेलीविजन चैनल जीटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘कलीरें’ में विवान के रूप में नजर आ रहे हैं, जो चतुर व्यवसायी है।
अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “विवान लंदन से है। वह गुस्से वाला है और कम बोलता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।