लंदन: लगातार तीन हार झेलने के बाद इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने प्रीमियर लीग के 30वें दौर के मुकाबले में शनिवार को वेटफोर्ड को 3-0 से हराया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के बाद भी आर्सेनल 40 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे पायदान पर काबिज है।
एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए मैच की शुरुआत से ही आर्सेनल मेहमान टीम पर हावी नजर आई और मुस्ताफी ने आठवें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
शुरुआती बढ़त मिलने के बाद भी पहले हाफ में आर्सेनल ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन मेजबान टीम वाटफोर्ड के डिफेंस को भेद नहीं पाई।
दूसरे हाफ में भी आर्सेनल ने अपना शानदार खेल कायम रखा। आउबामेयांग ने 59वें मिनट में शानदार गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
इसके बाद, हेनरिक मिखतार्यान ने 77वें मिनट में गोल करके आर्सेनल की जीत सुनिश्चित कर दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया