जेरूसलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से हटाकर जेरूसलम ले जाने के कदम के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया। नेतन्याहू 14 मई को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी दूतावास के जेरूसलम स्थानांतरित होने को लेकर उत्साहित हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि यह इजरायल के लोगों के बहुत बड़ा क्षण होगा और देश के लिए ऐतिहासिक पल होगा।
उन्होंने कहा, “इजरायल और यहां के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप का उनके नेतृत्व और दोस्ती के लिए आभार जताना चाहूंगा।”
गौरतलब है कि अमेरिका ने शुक्रवार को जेरूसलम को इजरायल की राजधानी का दर्जा देने के ट्रंप के छह दिसंबर 2017 के ऐलान के बाद अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से हटाकर जेरूसलम ले जाने की दिशा में कदम उठाने का ऐलान किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान