न्यूयॉर्क : फेडरल रिजर्व की ताजा रिपोर्ट में इस साल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के बाद अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2332 डॉलर के मुकाबले 1.2298 डॉलर की कमजोरी रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.3958 डॉलर के मुकाबले 1.3969 डॉलर की मजबूती रही।
डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7846 से घटकर 0.7835 हो गया।
डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 89.874 पर रहा।
फेडरल रिजर्व ने शुक्रवार सुबह अपनी अर्धवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस साल ब्याज दरों में इजाफे के रुख को बरकरार रखा गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान