मुंबई| लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम?’ में अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता संदीप आनंद कॉमेडी धारावाहिक में एक भोजपुरी महिला की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ के अभिनय से प्रेरणा ले रहे संदीप अपनी बॉस संजना (नेहा पेंडसे) को उनके बचपन के दिनों की याद दिलाने के लिए भोजपुरी नानी के रूप में नजर आएंगे।
संदीप ने कहा, “मैं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित हूं। यह पहली बार नहीं है जब मैं महिला बना हूं। मैं इससे पहले भी ऐसा कर चुका हूं और इस काम के लिए सराहा भी जा चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे जरूर पसंद करेंगे।”
‘मे आई कम इन मैडम?’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।