वडोदरा: सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन (100) की शतकीय पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 201 रनों का लक्ष्य दिया जिसे आस्ट्रेलिया ने 32.1 ओवरों में दो विकेट खो कर आसानी से हासिल कर लिया।
आस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन और एश्ले हेली ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हेली को 38 के निजी स्कोर पर आउट कर शिखा पांडे ने मेहमान टीम को पहला झटका दिया।
कप्तान मेग लानिंग (63) और बोल्टन के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। लानिंग के रन आउट होने बाद क्रीज पर आईं एलेस पैरी ने बोल्टन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले, भारत की पहली पारी 200 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (12) और पूनम राउत (37) के बीच पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई। मंधाना के आउट होने के बाद भारत ने नियमित अंतरात पर विकेट खोए और टीम का स्कोर 31.4 ओवरों में 7 विकेट 113 रन हो गया।
विकेटकीपर सुषमा वर्मा (41) एवं पूजा वस्त्रकार (51) के बीच आठवें विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी हुई जिसने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वस्त्रकार ने अपनी पारी में 7 चौक और एक छक्का लगाया।
आस्ट्रेलिया की ओर से जेसिका जोनासन ने चार और अमांडा वेलिंग्टन ने तीन विकेट चटकाए। एश्ले गार्डनर और मेगन स्कुए को एक-एक विकेट मिला।
निकोले बोल्ट को उनकी शातकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया