नई दिल्ली | साल 2008 में हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा को इस फिल्म के बाद लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइजी ‘कमांडो’ में देखा गया था और इसके बाद वह आगामी ‘मैन टू मैन’ में एक व्यक्ति की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री का कहना है कि वह जोखिम लेना पसंद करती हैं।
अदा ने आईएएनएस से कहा, “‘1920’ मेरी पहली फिल्म थी और मेरे लिए फिल्म में भूत के चंगुल में फंसी लड़की का किरदार निभाना काफी जोखिम भरा था। दर्शक मुझे पहली बार देखने जा रहे थे और वे मुझे काले दांतों और गंदे बालों के साथ देखने जा रहे थे, और मैं भूतहा आवाज में चिल्ला रही थी। मुझे इस तरह के जोखिम लेना पसंद है।”
उन्होंने आगे कहा, “जब हमने ‘कमांडो 2’ किया, तो वह भी एक जोखिम ही था, क्योंकि आपने एक ऐसी महिला को नहीं देखा था जो मजाकिया लहजे के साथ तेलुगू मिश्रित हिंदी बोलती है। तो यह एक और जोखिम था और यह वास्तव में काम करता है। यहां तक कि ‘कमांडो 3’ में भी उन्होंने मुझे भावना रेड्डी (‘कमांडो 2’ में उनका किरदार) के रूप में जारी रखा। मैं एक एक्शन फ्रैंचाइजी में शामिल होने को लेकर बहुत भाग्यशाली हूं, जो भारत में सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक है।
अदा की आगामी फिल्म ‘मैन टू मैन’ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’