मेक्सिको सिटी: दक्षिणी मेक्सिको में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओक्साका रहा।
सीएनएन के मुताबिक, ओक्साका में आपातकाल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार रात को भूकंप के दौरान सिर्फ संपत्ति नष्ट हुई है, किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है।
यूएसजीएस ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई लेकिन बाद में इसमें संशोधन किया गया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध सभी आंकड़ों के आधार पर सुनामी की खतरा नहीं बताया है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने ट्वीट कर कहा, “भूकंप प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया है।”
सीएनएन के मुताबिक, मेक्सिको में सितंबर 2017 में आए भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान