मुंबई। अभिनेता और टीवी होस्ट रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा ने सोमवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों की पहली संतान के रूप में बिटिया ने जन्म लिया है, जिससे वे काफी उत्साहित हैं।
रणविजय ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ यह खुशी साझा की।
रणविजय ने ट्विटर पर लिखा, “भगवान के आशीर्वाद, परिवार और दोस्तों की प्रार्थना व शुभकामनाओं से प्रियंका और मुझे राजकुमारी मिली है।”
उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय अभिनेता वर्ष 2014 में वोहरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
रणविजय वर्तमान में अभिनेत्री नेहा धूपिया, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता करण कुंद्रा और प्रिंस नरूला के साथ युवा आधारित साहसिक रियलिटी टीवी शो ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ में नजर आ रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’