मुंबई : ओवर द टॉप (ओटीटी) एप ‘वीबॉनदवेब’ के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट का कहना है कि ऐसे मंच अच्छे निर्माण मूल्यों के साथ अच्छी विषयवस्तु को सबसे ज्यादा लाभ देते हैं। विक्रम भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि अगर विषयवस्तु अच्छी है तो लोग रुपये देने के लिए तैयार हैं। ओटीटी मंच के साथ आने की योजना मनोरंजन उद्योग को डिजिटल मंच पर स्थायी लाभ दिलाने के लिए बनाई गई।”
दर्शकों की प्रतिक्रिया के प्रश्न पर उन्होंने कहा, “मेरी वेब सीरीज ‘अनटचेबल्स’ प्रतिदिन अपने उपभोक्ता बनाती जा रही है और कार्यक्रम देखने के बाद उन्होंने कहा कि हमें इसकी कीमत बढ़ानी चाहिए। अब, कोई व्यक्ति 18 रुपये का भुगतान कर उसे देख सकता है।”
यूट्यूब जैसा निशुल्क मंच उपलब्ध होने के बाद क्या भारतीय दर्शक ऑनलाइन मनोरंजन के लिए पैसा देने को राजी होंगे.? इसके जवाब में विक्रम ने कहा, “लोगों की मानसिकता बदल रही है.. और मेरे शो को मिली प्रतिक्रिया के बाद मैं इसके लिए आश्वस्त हूं।”
‘अनटचेबल्स’ विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है।
वरिष्ठ फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ ‘फुटपाथ’, ‘राज 3’ और ‘मिस्टर एक्स’ में काम कर चुके विक्रम भट्ट उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते हैं। विक्रम के अनुसार उनका फिल्मी करियर महेश भट्ट के मार्गदर्शन में ही शुरू हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़