मुंबई: सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की फिल्म ‘रेस 3’ में इन दोनों कलाकारों के लुक सुर्खियों में हैं। फिल्म में यह जोड़ी फिलहाल गानों को शूट कर रही है।
फिल्म प्रोडक्शन यूनिट के सूत्रों के मुताबिक, सलमान फिल्म में अपने गाने को उतना ही स्पेशल बनाना चाहते हैं जितना ‘जुम्मे की रात’ था।
गौरतलब है कि दोनों कलाकारों की 2014 में आई फिल्म ‘किक’ का गाना ‘जुम्मे की रात’ खासा लोकप्रिय हुआ था।
फिल्म में सलमान और जैकलिन पर दो गाने फिल्माए जाएंगे, जिनमे से एक की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
सूत्रों की माने तो जैकलिन के साथ फिल्माए जाने वाले रेस 3 के गानों पर सलमान खासा ध्यान दे रहे हैं।
फिल्म की कास्ट ने हाल ही में बैंगकॉक के जंगलों में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खत्म की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।