कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोग घरों में हैं और वहीं अपनी गतिविधियों में लगे हुए हैं। इसी बंद के माहौल में भी अभिनेत्री सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ घर के डाइनिंग रूम में नाइट डेट का आनंद लिया। सनी ने इंस्टाग्राम पर पति डेनियल के साथ अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह रेड वाइन का आनंद ले रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “डेनियल के साथ डेट नाइट, घर के डायनिंग रूम में।”
अभिनेत्री ने अपने रेट्रो एरोबिक्स वर्कआउट के लिए अस्सी के दशक के कुछ फैशन को भी आजमाया।
सनी ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह हाइकट लियोटार्ड पहने नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने बालों में एक बड़ा बो लगाया था।
सनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर है। उन्होंने साल 2011 में डेनियल से शादी की थी। वहीं साल 2017 में दंपति ने अपने पहले बच्चे निशा को महाराष्ट्र के गांव लातूर से गोद लिया था, जबकि साल 2018 में उन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बेटों – नोह और अशर के होने की घोषणा की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।