मुंबई। अभिनेता शरद केलकर टेलीविजन धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रंजीत सिंह’ में अतिथि भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।
उनका कहना है कि यह दूरदर्शी परियोजना है। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। यह महाराजा रणजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है।
शरद ने कहा, “यह पहली बार है जब सिखों पर कोई धारावाहिक बन रहा है, इस वजह से मुझे इसमें दिलचस्पी है और इसी वजह से मैं अतिथि भूमिका मिलने पर भी इसके लिए सहमत हो गया। दूसरा यह दूरदर्शी परियोजना है।”
इसमें शालीन भनोट, स्नेहा वाघ और सोनिया सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसमें शरद सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर की भूमिका में दिखेंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’