मुंबई : ‘हवाएं’, ‘लंदन ठुमकदा’ और ‘जालिमा’ जैसी गीतों का निर्माण कर चुके सौरव रॉय संगीतकार बन गए हैं। उन्होंने कलर्स न्यू तमिल चैनल के लिए दो सिग्नेचर गीतों का निर्माण किया। उन्होंने दक्षिणी फिल्मों के लिए भी कुछ गीत बनाए हैं, जो जल्द जारी होंगे।
प्रीतम, विशाल-शेखर और अमित त्रिवेदी जैसे संगीतकारों के साथ काम कर चुके रॉय ने कहा, “चाहें संगीत निर्माता, रिकॉर्ड निर्माता या संगीतकार के रूप में हो, मुझे संगीत से जुड़ना पसंद है। एक गीत बनाने से मुझे रचनात्मक संतुष्टि मिलती है और जब आपके काम को प्यार और सराहना मिलती है, तो सबकुछ ठीक होता है।”
रॉय ने रितेश देशमुख अभिनीत ‘बैंजो’ का पृष्ठभूमि संगीत दिया। वर्तमान में वह अभिनेता संजय दत्त और ‘रेस 3’ की बायोपिक के लिए संगीत निर्माण में व्यस्त हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।