मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि अच्छा सिनेमा केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह सामाजिक बदलाव का भी माध्यम है।
अनुपम का मानना है कि स्वतंत्र फिल्म निमार्ताओं को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। अनुपम अपने अभिनय स्कूल ‘एक्टर्स प्रीपेयर्स’ के माध्यम से इस वर्ष के कशिश मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्वीर फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार प्रायोजित कर रहे हैं।
अनुपम ने बयान में आईएएनएस को बताया, “एक्टर्स प्रीपेयर्स लगातार पांचवें वर्ष कशिश के साथ सहयोग करने को लेकर खुश हैं। अच्छा सिनेमा कला है, यह मनोरंजन है, यह सामाजिक परिवर्तन का भी माध्यम है।”
उन्होंने घोषणा कर बताया कि सर्वश्रेष्ठ नैरेटिव फीचर फिल्म को 30,000 रुपये, सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु फिल्म को 20,000 रुपये और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 20,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। पुरस्कार 27 मई को लिबर्टी कार्निवल सिनेमाज में नौवें संस्करण के समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट