न्यूयॉर्क : अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2297 डॉलर के मुकाबले 1.2332 डॉलर की मजबूती रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.3929 डॉलर के मुकाबले 1.3958 डॉलर की मजबूती रही।
डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7816 से बढ़कर 0.7846 हो गया।
डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 89.726 पर रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी