वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे के भारत दौरे से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि इस सप्ताह भारत में उनके द्वारा दिए जाने वाले भाषण और एजेंसी के बीच कोई समन्वय नहीं है। वह भारत में व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करने और रियल एस्टेट परियोजनाओं पर चर्चा के लिए भारत में हैं। वह शुक्रवार को वैश्विक व्यापार सम्मेलन में हिंद-प्रशांत संबंध के बारे भाषण देंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में भाषण देंगे।
विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौर्ट ने मंगलवार को कहा था, “ट्रंप जूनियर निजी नागरिक के तौर पर भारत की यात्रा कर रहे हैं और उनके दौरे के दौरान उनके भाषण देने को लेकर एजेंसी की कोई भूमिका नहीं है।”
उन्होंने कहा, “ट्रंप जूनियर भारत की आधिकारिक यात्रा पर नहीं हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर