मुंबई: अगले सप्ताह से ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग शुरू कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह कई बार मूडी हो सकते हैं और खुद में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। यहां गुरुवार को नयका डॉट कॉम फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में अर्जुन से उनके व्यक्तित्व की एक अच्छी और एक बुरी आदत के बारे में पूछा गया।
उन्होंने कहा, “मेरे साथ अच्छी चीज यह है कि सफलता और विफलता का मेरे ऊपर असर नहीं हुआ और एक बुरी चीज यह है कि कई बार मैं मूडी हो सकता हूं, जो हमारे पेशे के लिए खतरनाक है, लेकिन मैं इसमें सुधार कर रहा हूं।”
अर्जुन इन दिनों थोड़े व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने यशराज फिल्म्स के साथ दिबाकर (बनर्जी) सर की फिल्म को पूरा कर लिया है। यह परिणीति (चोपड़ा) के साथ है और इसका नाम ‘संदीप और पिंकी फरार’ है। मैं परिणीति के साथ एक और फिल्म कर रहा हूं, जिसका नाम ‘नमस्ते इंग्लैंड’ है और इसकी शूटिंग अगले सप्ताह शुरू होगी।”
‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। यह विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट