गुवाहाटी: अभिनेता और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) के सह-मालिक जॉन अब्राहम यहां एक विश्व स्तरीय फुटबाल अकादमी की स्थापना करना चाहते हैं।
जॉन ने मंगलवार को ब्रह्मपुत्र राज्य अतिथि गृह में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंदा सोनोवाल के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही।
इस मुलाकात में सोनोवाल ने फुटबाल अकादमी की स्थापना के लिए हर प्रकार से समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
सोनोवाल ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के सह-मालिक को सूचना दी कि राज्य में खेल का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम गुवाहाटी को देश की खेल राजधानी बनाने के लिए हर भरसक प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने इस दावे को बढ़ावा देने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों को प्राथमिकता दी है।”
सोनोवाल ने कहा कि अभिनेता जॉन द्वारा फुटबाल अकादमी के स्थापना का प्रस्ताव राज्य में उभरते फुटबाल खिलाड़ियों की मदद करेगा और साथ ही उनकी सरकार इस अकादमी की स्थापना के लिए हर प्रकार का संभव प्रयास करेगी।
जॉन ने कहा कि वह अगले साल फरवरी में गुवाहाटी में पोखरम परमाणु परीक्षण पर आधारित अपनी आगामी फिल्म के विशेष स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया