कोलकाता: भारत और श्रीलंका के बीच यहां ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच का पहला सत्र गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह नौ बजे टॉस से होनी थी, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।
रुक-रुक के हो रही बारिश के कारण पहला सत्र शुरू नहीं हो पाया। दोपहर 12:10 पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। ऐसे में गुरुवार को दोनों टीमें बारिश बंद होने का इंतजार कर रही हैं, ताकि मैच शुरू हो सके।
दोनों टीमें इस मैच को जीत हासिल करते हुए विजयी शुरुआत करना चाहेंगी।
दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत की कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया