जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जेरूसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के उनके ‘साहसिक निर्णय’ के लिए धन्यवाद दिया है।
नेतान्याहू ने कहा कि ट्रंप के इस निर्णय से ‘प्राचीन लेकिन चिरस्थायी सत्य’ के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता जाहिर होती है। नेतान्याहू ने बुधवार की रात एक वीडियो संदेश जारी कर यह कहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतान्याहू ने अन्य देशों से भी अमेरिकी के उदाहरण का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे पवित्र स्थलों की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।
जेरूसलम यहूदियों, मुसलमानों और ईसाइयों के पवित्र स्थलों का गढ़ है।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह फिलिस्तीनियों के साथ ‘शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने’ के लिए प्रतिबद्ध हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह