मेड्रिड: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को धकेलते हुए सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेडरर को पिछले महीने मियामी ओपन के राउंड ऑफ-64 में आस्ट्रेलिया के थांसी कोककिनकिस के हाथों मिली 6-3, 3-6, 6-7 से हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
मियामी ओपन का खिताब जीतने वाले अमेरिका के जॉन इश्नेर ने आठ स्थान की छलांग लगाई है और अब वह नौवें स्थान पर आ गए हैं। मियामी ओपन के फाइनल में मात खाने वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव एक स्थान चढ़ कर चौथे स्थान पर आ गए हैं।
अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने क्रमश: अपना छठा, सातवां और आठवां स्थान कायम रखा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया