मास्को। रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने कहा है कि उन्होंने अभी तक 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के बारे में नहीं सोचा है।
शारापोवा का मानना है कि इस बारे में सोचना जल्दबाजी होगी, इसलिए उनका ध्यान इस समय सिर्फ वापसी पर है।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रशियन टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शामिल तारपिश्चेव ने इससे पहले कहा था कि शारापोवा ओलम्पिक-2020 जीतने की काबिलियत रखती हैं।
शारापोवा ने बुधवार को कहा, “मेरी कोई दीर्घकालिक योजना नहीं है, क्योंकि मैं इसके बारे में अभी नहीं सोच रही हूं।”
उन्होंने कहा, “अभी मेरा ध्यान सिर्फ स्टटगार्ट टूर्नामेंट और अपनी वापसी पर है। टोक्यों में क्या होगा, मैं उसमें खेलूंगी या नहीं, यह बड़ा सवाल है। मैंने अभी किसी से इस बारे में बात नहीं की है।”
डोपिंग के कारण निलंबन झेलने के बाद शारापोवा इसी साल अप्रैल के अंत में कोर्ट पर वापसी करेंगी। वह स्टटगार्ट टूर्नामेंट में कोर्ट पर उतरेंगी।
उन्होंने कहा, “अगर मैं फिट रही तो मैं 2020 ओलम्पिक में खेलना पसंद करूंगी। हालांकि मैं नहीं जानती की मेरा शरीर आने वाले समय में कैसा रहेगा। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि मैं राष्ट्रीय टीम के लिए खेलूंगी या नहीं।”
पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान शारापोवा को डोपिंग का दोषी पाया गया था, जिसके कारण उन्हें टेनिस से जुड़ी सारी गतिविधयों में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया गया था। पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी इसी कारण रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
शारापोवा ने कहा, “मैं ओलम्पिक में नहीं खेल पाई थी और इसलिए मेरे लिए ओलम्पिक में बाकी खिलाड़ियों को हिस्सा लेते देखना मुश्किल था।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया