मुंबई | आमिर खान-काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फना’ को आज रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं। काजोल ने इस फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया। काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह आमिर के साथ स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह शूट के पहले का है। और हमेशा की तरह फिल्म कागज पर पढ़ी गई चीजों से काफी अलग थी। फिर भी मैं पोलैंड को याद कर रही हूं, हमने कितना मजा किया था वहां।”
कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित 2006 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘फना’ एक नेत्रहीन लड़की (काजोल द्वारा अभिनीत) और एक आतंकवादी (आमिर खान द्वारा अभिनीत) के बीच के रोमांस की कहानी है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी खूब हिट हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।