मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने बुधवार को अपनी अभिनेत्री-पत्नी सोहा अली खान को उनके 39वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘सबसे अच्छी दोस्त, प्रिय पत्नी और सुपर कूल मॉम’ बताया।
दोनों 29 सितम्बर को माता-पिता बने और उन्होंने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है।
कुणाल ने ट्वीट किया, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त-प्यारी पत्नी-सुपर कूल मम्मी सोहा अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
सोहा ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोहा ने तस्वीर के साथ लिखा, “आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। जिंदगी अच्छी है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।