मुंबई : देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अपने हुनर का परिचय दे रही हैं। वायरल वीडियो में अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपनी आंखें बंद करके पियानो बजाकर सबका मन मोह लिया।
कृति के कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिनेत्री बेला सियाओ का धुन बजा रही हैं, जो कि एक स्पेनिश शो ‘मनी हीस्ट’ का टाइटल ट्रैक है।
वीडियो के कैप्शन में पुलकित ने लिखा है, “हैशटैगबेलासियाओ तो बनता है, ध्यान से देखिए..दोनों आंखें खोल के।”
‘मनी हीस्ट’ अपने चौथे भाग के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस लौटा है।
वहीं हाल ही में पुलकित ने कृति के लिए झींगा मछली बनाया था।
कृति ने इंस्टाग्राम पर पुलकित द्वारा बनाए गए झींगा कढ़ी की तस्वीर साझा की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’