लॉस एंजिलिस: मॉडल केंडल जेनर का कहना है कि वह बिना मस्कारा लगाए घर से बाहर नहीं निकलतीं और अगर संभव हो तो वह हर रोज लाल लिपस्टिक लगाना पसंद करेंगी। केंडल एस्टी लाउडर ब्यूटी का प्रमुख चेहरा हैं और द इट लिस्ट किट नाम के क्रिसमस मेकअप कलेक्शन को लॉन्च किया है।
अपने मेकअप के बारे में बात करते हुए केंडल ने कहा, “ये मेरे पसंदीदा उत्पाद हैं, जो छुट्टियों का सही लुक प्रदान करते हैं। यह बोल्ड मैट लिप, प्राकृतिक भौंहे, चमकते गाल और पूर्ण बरौनी के बारे में है।”
उन्होंने कहा, “मैं भौंहों पर ज्यादा मेकअप नहीं लगाती। मैं बस उन्हें भर देती हूं और थोड़ा से विस्तार दे देती हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए ब्रोंजर (कॉस्मेटिक क्रीम) का प्रयोग करती है।
केंडेल ने कहा, “ब्रोंजर मेकअप को बेहतर बना देता है। मुझे अपनी त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चमक पसंद है और मैं कभी बिना मस्कारा लगाए घर से बाहर नहीं निकलती।”
उन्होंने कहा कि उन्हें मैट लाल लिपस्टिक बेहद पसंद है और उनका बस चले तो इसे ‘रोज’ लगाना पसंद करेंगी क्योंकि उनका मानना है कि यह उनकी खूबसूरती को ‘सबसे ज्यादा’ निखारता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू