लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्र की हत्या को अत्यंत दुखद व गंभीर करार दिया है।
मायावती ने ऐसे मामलों के समाधान के लिए केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाने की मांग की है।
मायावती ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “गुरुग्राम जैसी घटनाएं केवल एक राज्य का मसला नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की समस्या बनती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाकर इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करे ताकि देश में कहीं भी इस प्रकार की जघन्य घटनाएं न हों।”
गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में आठ सितंबर को सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न ठाकुर का शव मिला था। उसका गला रेता गया था और उसके शव के पास एक चाकू पाया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा