रोम: एदिन जेको की ओर से किए गए गोल के दम पर रोमा फुटबाल क्लब ने शाख्तार डोनेत्स्क को 1-0 से मात देकर चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले चरण में शाख्तार ने रोमा क्लब को 2-1 से हराया था। दोनों चरणों का औसतन परिणाम 2-2 से बराबर रहा, लेकिन पहले मैच में सेनगिज अंडर के अवे गोल से इटली क्लब ने अंतिम-8 में जगह बनाई।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के दम पर रोमा क्लब ने करीब 10 साल बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
दोनों टीमों के बीच स्टाडियो ओलम्पिको स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा।
इसके बाद, दूसरे हाफ में जेको ने 52वें मिनट में ही रोमा के लिए गोल किया और उसे 1-0 से आगे कर दिया।
रोमा ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर शाख्तार को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 1-0 से ही मैच अपने नाम कर लिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया