कोच्चि| बॉलीवुड की अदाकारा सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए यहां हजारों का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोच्चि आई थीं।
My car in literally a sea of love in Kochi Kerala!! Thanks #fone4 pic.twitter.com/lLHTo8GyrC
— Sunny Leone (@SunnyLeone) August 17, 2017
सड़कों पर लोगों का रेला कुछ इस कदर था कि पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हजारों की संख्या में लोग महात्मा गांधी रोड पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
प्रशंसकों को हटाने के लिए पुलिस को दो बार बल का भी प्रयोग करना पड़ा। फैंस सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए बस और इमारतों की छतों पर चढ़ गए।
https://www.facebook.com/FONE4/videos/1939727806239916/
अपने स्वागत से अभिभूत सनी लियोनी ने बाद में ट्वीट कर कहा, “मेरे पास कोच्चि के लोगों का शुक्रिया करने के लिए शब्द नहीं है, मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करती हूं। मैं ‘गॉड्स ओन कंट्री’ को कभी नहीं भूल पाउंगी। केरला! धन्यवाद!”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट