मुंबई :अभिनेत्री सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी बैटमैन की पोशाक में खुद की एक पुरानी तस्वीर साझा की। सोनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक पार्टी के लिए डीआईवाई बैटमैन पोशाक जो फैंसी ड्रेस नहीं थी, बल्कि वह मेरा पसंदीदा सुपर हीरो था। मेरे साथ कूदना और नाचना भी ????? यह करने के लिए मेरी हमेशा से पसंदीदा रिया कपूर थी।”
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “बैटमैन लोगो एक कट आउट है, जिसे मैंने अपनी काली टी-शर्ट पर चिपका दिया है।”
इस तस्वीर में छोटी सोनम को अपनी बहन रिया कपूर के साथ मजे करते देखा जा सकता है।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम के पिता ने अनिल कपूर ने लिखा कि यह तस्वीर उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर के जन्मदिन पर ली गई थी।
अनिल ने कमेंट किया, “मैं वहीं था, मुझे याद है, हर्ष का जन्मदिन और मैं वक्त पर था।”
सोनम फिलहाल लॉकडाउन के बीच दिल्ली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ घर पर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।