बर्लिन: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के आंतरिक मामलों के मंत्री की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम का जर्मनी से कोई संबंध नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जर्मनी के दौरे पर आए स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन में मर्केल ने कहा कि इस्लाम देश की संस्कृति और इतिहास का वैसे ही हिस्सा है, जैसे ईसाई और यहूदी धर्म।
उन्होंने कहा, “जर्मनी में चालीस लाख मुसलमान रहते हैं, वे यहां अपने धर्म का पालन कर रहे हैं। वे जर्मनी से ताल्लुक रखते हैं और उनका धर्म इस्लाम भी जर्मनी से ताल्लुक रखता है।”
गौरतलब है कि जर्मनी के नए आंतरिक मामलों के मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने शुक्रवार को जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र ‘दैस बिल्ड’ को देश की संस्कृति और परंपरा पर जोर देते हुए बताया था कि इस्लाम का जर्मनी से संबंध नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह