बीजिंग: चीन की भ्रष्टाचार रोधी निकाय के पूर्व प्रमुख और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विश्वसनीय वांग किशान देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सांसदों ने शनिवार को वांग (69) को निर्वाचित किया।
वांग ने शी के भ्रष्टाचार रोधी अभियान की अगुवाई की थी।
वांग को शी जिनपिंग का आंख व कान माना जाता है।
वांग चीन-अमेरिकी संबंधों की देखरेख का जिम्मा संभाल सकते हैं।
एनपीसी ने शनिवार को राष्ट्रपति के रूप में शी के दूसरे कार्यकाल को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
शी जिनपिंग अब 2023 तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। वह 2013 से इस पद पर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर