मुंबई : फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही ‘ट्वायलेट-2’ लेकर आएंगे। अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, “अगले ब्लॉकबस्टर मिशन हैशटैगटॉयलेट2 के लिए तैयार होने का समय! इस बार बदलेगा पूरा देश। जल्द आ रहा है।”
अभिनेता ने एक शॉर्ट वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, “टॉयलेट तो बन गया, पर कथा अभी भी बाकी है। मैं आ रहा हूं लेके ‘टॉयलेट’ का पार्ट 2 बहुत जल्द।”
अभिनेता ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरित ‘टॉयलेट -एक प्रेम कथा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आई थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।