मुंबई। कंगना अपने हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, और खबर है कि वह एकबार फिर आ रही है ‘रंगून’ अंदाज में। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम है जांबाज जूलिया। उनका किरदार इस फिल्म एक विंटेज कार में घूमेगा।
कंगना की रंगून भारत में ब्रिटिश सत्ता का प्रभाव पर आधारित है। इसमें 1940 के दशक की कहानी है और साथ ही फिल्म के ट्रेलर और गानों में स्वतंत्रता संग्राम के दृश्य भी हैं।
विशाल भारद्वाज निर्देशित रंगून दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना एक 40 के दशक की अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। सैफ अली खान फिल्म निर्माता और शाहिद कपूर एक सिपाही के किरदार में हैं।
कंगना इस फिल्म में विंटेज कार का इस्तेमाल काम के लिए ही नहीं, बल्कि निजी दिनचर्या में भी करती हैं।
यह विंटेज कार इतनी शानदार है कि लोग पलट कर देखने को मजबूर हो जाते हैं, उसी तरह लोग जूलिया को भी पलट कर देखते हैं।
विशाल भारद्वाज निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और वायकॉम 18 मोशन पिचर्स प्रस्तुत रंगून फिल्म आगामी 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।