नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस के एक 37 वर्षीय कांस्टेबल ने दक्षिण दिल्ली के पीटीएस कॉलोनी, मालवीय नगर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार रात की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आत्महत्या के बारे में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में रात 11.26 बजे एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में फोन पर सूचना दी गई। वह मैक्स अस्पताल गए, जहां मालवीय नगर के पीटीएस कॉलोनी में रहने वाले कांस्टेबल सतेंद्र को मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।”
सतेंद्र दिल्ली के सेंट्रल जिले में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को वह रात 10 बजे के आसपास घर आए और कुछ समय बाद वह फांसी पर लटके पाए गए।
पुलिस ने कहा कि आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है और पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण