लंदन| हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-6’ के सेट पर छलांग लगाने के एक स्टंट के दौरान घायल हो गए।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, 55 वर्षीय अभिनेता जब एक इमारत की छत पर कूदने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके सिरे से टकरा गए और उनके घुटने में चोट लग गई।
चोट लगने के बाद वह थोड़ा लंगड़ा कर चलने लगे। बाद में फिल्म की यूनिट के सदस्यों ने उन्हें वहां से सुरक्षित हटा लिया।
देखें विडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=a2rQLGEa6UQ
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न