लॉस एंजलिस: स्पाइक ली कथित रूप से ‘स्पाइडरमैन’ के स्पिन-ऑफ ‘नाइटवॉच’ का निर्देशन करेंगे। एसशोबिज डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ली, चेओ होडारी कोकर द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम करेंगे।
सोनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष पलक पटेल फिल्म के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगी। फिल्म की कहानी का विवरण और कलाकारों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
‘नाइटवॉच’ मुख्य किरदार डॉक्टर केविन ट्रेंच पर केंद्रित होगी, जिसे सबसे पहले ‘वेब ऑफ स्पाइडर मैन’ 97 में देखा गया था।
ट्रेंच का सजग अभियान एक सूट पहने शख्स के शव से ठोकर खाने के बाद शुरू होता है। जब वह उसकी पोशाक और उस्का मास्क उतारकर देखता है तो उसे पता चलता है कि वह वास्तव में उसी का पुराना रूप है।
सोनी फिलहाल स्पाइडरमैन के एक अन्य विलन एडी ब्रॉक उर्फ वेनम पर भी फिल्म बनाने पर काम कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे