मुंबई : दिवंगत श्रीदेवी और उनके सैतेले बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच जैसे भी संबंध हों, दुख की इस घड़ी में वे अपने परिवार के साथ खड़े दिखे। इस दौरान वे अपने पिता बोनी कपूर और बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को सांत्वना देते नजर आए। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग रद्द कर अपने पिता के साथ दुबई रवाना हो गए।
उनकी बहन अंशुला अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर रुक गईं।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद अर्जुन पूरे परिवार को संभालते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान, शाहरुख खान सहित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
शनिवार रात दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’